फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कोसी रेंज में दिखाई दी दुर्लभ उड़न गिलहरी

विज्ञापन
कोसी रेंज में रेस्क्यू की गई उड़न गिलहरी। स्रोत विडियो ग्रैब - फोटो : 1
विज्ञापन
एक घर में आने पर वन कर्मियों ने पकड़कर वन में छोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़ (बिजनौर)। कार्बेट टाइगर रिजर्व व उसके आंचलिक क्षेत्र में वन व वन्यजीव संरक्षण का परिणाम सामने आया है। अब कोसी रेंज में दुर्लभ उड़न गिलहरी दिखाई दी है। वन विभाग ने पक्षी की निगरानी बढ़ा दी है।
कार्बेट टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों के अलावा दुर्लभ निशाचर भी पाए जाते हैं। कार्बेट टाइगर रिजर्व के आंचलिक क्षेत्र की कोसी रेंज के गांव टेड़ा में एक विचित्र जीव के घर में घुसने पर ग्रामीण की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कार्बेट टाइगर रिजर्व के सलमान अंसारी व कोसी रेंज के आशीष कश्यप ने जीव का रेस्क्यू कर उसे वनों में छोड़ दिया। उन्होंने उसे उड़न गिलहरी बताया। रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ ध्रुव सिंह मार्तोलिया ने पक्षी के विचित्र होने पर उसकी निगरानी बढ़ाने को कहा है।
विज्ञापन

उधर, रेस्क्यू करने वाली टीम के सलमान अंसारी का कहना है कि यह पक्षी कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में 2024 में भी देखा गया था। वनों में जीव व पक्षी अपने प्राकृतावास में रहते हैं। इस गिलहरी का मुख्य भोजन बीज जैसे मूंगफली के दाने, मेवे, पेड़ों की छाल आदि है।
विज्ञापन


रात्रि में दिखाई देती है उड़न गिलहरी
कार्बेट टाइगर रिजर्व के पार्क वार्डन बिंदरपाल का कहना है कि उड़न गिलहरी दुर्लभ जीव है। यह रात्रि में और बहुत कम दिखाई देती है। कार्बेट में निशाचर पक्षी परिवार पाए जाते हैं। कार्बेट टाइगर रिजर्व में वन व वन्यजीवों का संरक्षण का परिणाम है यहां दुर्लभ जीव भी नजर आते हैं। रामगंगा नदी के दलदल क्षेत्र में उड़न गिलहरी का प्राकृतावास हो सकता है। यह ऐसे ही स्थान को पसंद करती है। गिलहरी की अनेक प्रजातियां होती हैं। यह मानव की अच्छी दोस्त भी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें