फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉर्डन एरा की दिशा राठी ने किया जिला टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडर्न एरा की दिशा राठी ने किया जिला टॉप
विज्ञापन

बिजनौर। सीबीएसई कक्षा दस का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित हुआ। परीक्षाफल में विद्यार्थियों पर अंकों की बरसात हुई है। परीक्षा में एक बार फिर बेटियों ने ही बाजी मारी है। मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल की दिशा राठी ने शत प्रतिशत अंक लेकर इतिहास रचा है। उसका एक भी अंक नहीं काटा गया है। टॉपर लिस्ट में बेटियों ने ही ज्यादा जगह बनाई है।
मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल की दिशा राठी ने जिला टॉप किया है। उसने शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। पलक सेलान ने 99, इशांक राजपूत ने 97.4, श्रुति मेहरा ने 96, मोहम्मद जुनैद ने 95.8, साक्षी ने 95.6, सार्थक चौधरी ने 95.4, सृष्टि ने 94.2, संध्या ने 93.8, कृष्णा चौधरी ने 93.4, उन्नति अग्रवाल व सामिया नाज ने 93.2, प्रिंस चौधरी ने 93, मानविंदर सिंह ने 92.6, समर्थ यादव व अर्पित सिंह ने 92.4, युवराज सिंह ने 92.2, कनिष्क कुमार व मोहिनी चौधरी ने 91.6 अंक प्राप्त किए। आदित्य चौधरी व विदित कुमार ने 91.4, धीरज राजपूत, पीयूष कुमार व वंश सिंह ने 91.2, रक्षवर्धन ने 90.8, प्रभुजोत देशवाल ने 90.6, यशवी शर्मा ने 90.4 व वैभव चौधरी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल प्रबंधक अनिल चौधरी, प्रधानाचार्या डा.सीमा विश्वास ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, डीडीपीएस में हुदा आयशा ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल टॉप किया। रिद्घि मुदगल ने 98, माही जरोवर ने 97.8, आरूषि चाहल व चाही ने 96.4, ख्याति भटनागर ने 96.2, भव्य गुप्ता ने 96, सभ्य राजवंशी ने 95.8, कनिक कुमार ने 95.6, इशिका अरोड़ा ने 95.4, सूर्यांशी त्यागी ने 95.2, रिया सिंह व शुभ खन्ना ने 95, अनुष्ठा ढाका, निश्चय प्रताप सिंह व कुशाग्र सिंह ने 94.4, विशाल सिंह ने 94.2, सौम्या सिंह व निमिषा चौहान ने 93.8, रचित गौड़ ने 93.2, आस्था चौधरी व नम्रहा खान ने 93, प्रनिका गौड़ ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अनुष्का चौहान ने 92.6, तुष्टि सिंह ने 92.2, हेमंत त्यागी ने 91.8, खणक्य व अश्मित कुमार ने 90.8, तनिष्का अहलावत ने 90.4, लक्ष्य त्यागी, शिवम चौहान व टिशा वर्मा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्य मनोज अग्निहोत्री व सीनियर कोर्डिनेटर गोपाल त्यागी ने विद्यार्थियों को शुभ कामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें