फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किसानों की समस्याओं को लेकर गन्ना समिति में मंथन

Tue, 18 Nov 2025 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भाकियू अराजनैतिक की सोमवार को गन्ना समिति में मासिक बैठक में किसान नेताओं ने किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर मंथन किया और निस्तारण के लिए रणनीति बनाई। जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि जिले में किसानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। किसानों की हर समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह व जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि कृषि कार्यों के लिए विद्युत आपूर्ति दिन में की जाए, बेसहारा पशुओं से निजात दिलाई जाए, गलत अंश निर्धारण तथा खतौनियों में गलत दर्ज हुए गलत नामों को सही कराया जाए, फसलों की सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ा जाए, गंगा एक्सप्रेस-वे की मांग को लेकर पोस्टकार्ड अभियान तेज किया जाए और नजीबाबाद शुगर मिल की क्षमता वृद्धि कृषि विश्वविद्यालय के लिए चलाए जा रहे अभियान को तेज किया जाएगा आदि को लेकर मंथन किया गया। देवानंद भूमिहार के संचालन में हुई में बैठक चौधरी बलराम सिंह, अतुल बालियान, नितिन सिरोही, समरपाल सिंह, गोल्डी, नतेंद्र सिंह, नौबहार सिंह, दर्शन सिंह फौजी, नदीम शेख, कपिल, डॉ. योगेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह अरविंद राजपूत, मुकुल राजपूत आदि रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें