फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबद-कीर्तन के साथ निकाली प्रभातफेरी

विज्ञापन
नजीबाबाद में गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर प्रभातफेरी निकालते सिख श्रद्धालु। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। गुरुनानक देव के 550 वें प्रकाशोत्सव पर प्रभातफेरियों का सिलसिला जारी है। सिख संगत गुरुद्वारा नानकशाही श्री सिंह सभा के नेतृत्व में तड़के शबद-कीर्तन के साथ प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैै।
विज्ञापन

गुरुद्वारा नानकशाही श्री सिंह सभा के प्रधान सरदार बलबीर सिंह, मंत्री जितेंद्र कक्कड़, उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, जसपाल सिंह टोनी, ज्ञानी अवतार सिंह के नेतृत्व में शनिवार को गुरुद्वारा से प्रभातफेरी शुरू गई। प्रभातफेरी नगर के विभिन क्षेत्रों में भ्रमण करती हुई सरदार गुरपाल सिंह के आवास पर पहुंची। गुरपाल सिंह के आवास पर सिख संगत का सूक्ष्म जलपान के साथ स्वागत किया गया। प्रभातफेरी में सिख संगत की ओर से बलविंदर सिंह, भगीरथ सिंह, जगदेव सिंह, मनमोहन सिंह, जसप्रीत कौर, जसवीर सिंह, जगजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह सहित सिख समुदाय के अनेक श्रद्धालु शामिल थे।
प्रकाशोत्सव पर भव्य नगर कीर्तन आज
नजीबाबाद। प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा गुरु नानक शाही की ओर से भव्य नगर कीर्तन 10 नवंबर को निकाला जाएगा। ईद मिलाद उन्नबी के जुलूस-ए-मोहम्मदी को देखते हुए नगर कीर्तन मार्ग और समय में परिवर्तन किया गया है। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार बलवीर सिंह, सेक्रेटरी जितेंद्र कक्कड़ के निर्देशन में गुरुद्वारा नजीबाबाद से 10 नवंबर को नगर कीर्तन प्रात: 9:30 बजे शुरू होकर मालगोदाम तिराहा स्थित सोब्ती भवन, कृष्णा टाकीज चौराहा, महिला चिकित्सालय, चौराहा जगन्नाथ, कल्लूगंज, चौक बाजार, तहसील मार्ग होता हुआ दोपहर दो बजे गुरुद्वारे पर आकर संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें