फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों को आपदा प्रबंधन की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपालों को आपदा प्रबंधन की दी जानकारी
विज्ञापन

हल्दौर। जिला ग्राम्य विकास संस्थान हल्दौर की ओर से चांदपुर तहसील के 27 लेखपालों को आपदा प्रबंधन क्षमता संबर्द्धन कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनरों की ओर से लेखपालों को जलीलपुर ब्लाक के गांव के रायपुर खादर का भ्रमण कराया। वहां पर प्रशिक्षकों ने खादर क्षेत्र की नदियों को जमीन पर उकेर कर आपदा से बचाव के गुरों का अभ्यास किया।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग कलक्ट्रेट बिजनौर के मास्टर ट्रेनर पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि आपदा अचानक नहीं आती है। आपदा के आने से पूर्व लक्षण उसका आभास कराते है। आपदा को देखकर पक्षी अजीब तरह का कलरव करने लगते है। कुत्तों का असामायिक रोना आदि कई ऐसे लक्षण है। जिनसे पता लगता है कि कुछ अनिष्ठ हो सकता है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रशिक्षकों की ओर से सभी लेखपालों को प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया। प्रशिक्षकों की ओर से बताया कि 14 नवंबर से संभल जिले के लेखपालों का हल्दौर में संबंधित प्रशिक्षण संस्थान में आवासीय प्रशिक्षण होगा। इस मौके पर शीतलराज, अमित नारंग, ओमप्रकाश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें