फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद में शुरू हुई दीदी कैंटीन

Tue, 12 Dec 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/बिजनौर
विज्ञापन
possitive - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नजीबाबाद। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से ब्लॉक में दीदी कैंटीन का शुभारंभ किया गया। ब्लॉक में ही बैंक सखी कार्यशाला आयोजित की गई और स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधियों को किट प्रदान की गई। उपायुक्त स्वत: रोजगार/बीडीओ अनवर शेख और एलडीएम अजय कुमार ने संयुक्त रूप से ब्लॉक परिसर में दीदी कैंटीन का  उद्घाटन किया। सिकंदरपुर बसी के लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की गजना, ममता, बेबी, सुनैना को कैंटीन चलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


उपायुक्त स्वत: रोजगार अनवर शेख ने नजीबाबाद ब्लॉक के 50 स्वयं सहायता समूह की महिला प्रतिनिधियों को किट के रूप में संदूक, दरी, कैलकुलेटर प्रदान किए। एलडीएम अजय कुमार और डीडीएम नाबार्ड संजीव कुमार ने ड्वाकरा हॉल में बीडीओ की उपस्थिति में आयोजित बैंक सखी कार्यशाला में स्वयं सहायता समूह से बैंक सखी चुनने के संबंध में जानकारी दी।

बैंक से जुड़े 30 से अधिक स्वयं सहायता समूह होने पर स्वयं सहायता समूह की बैंक संबंधी कार्यों की देखभाल के लिए एक सखी का चयन किया जाना है। सखी स्वयं सहायता समूह और बैंक के बीच सेतु का काम करेगी। कार्यक्रम में एनआरएलएम के जिला मिशन प्रबंधक शैलेष यादव, वैभवराज सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें