फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 12 Dec 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/बिजनौर
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मंडावली। खुले में शौच मुक्त अभियान के अंतर्गत गांव-गांव बनाए जा रहे शौचालयों से आज भी कई ग्रामीणों के परिवार वंचित हैं। ग्राम प्रधान पर अनदेेेखी का आरोप लगाते हुए शौचालयों से वंचित महिलाओं ने हंगामा किया। ग्राम पंचायत सिकरौडा के ग्रामीणों ने मंगलवार को एकत्र होकर ग्राम प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


ग्रामीणों राजेंद्र सिंह, प्रतीक, मामराज, रमेश, राकेश, सतीश, सत्यवीर, महेंद्र, नरेंद्र, कमला, सुकर्मा का आरोप था कि खुले में शौच मुक्त अभियान में गांव में जो शौचालय बनाए गए हैं, उन्हें शौचालय निर्माण से वंचित रखा गया है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर वोट की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से गांव का निरीक्षण कर शौचालय से वंचित परिवारों को शौचालय बनवाकर देने की मांग की। उधर, ग्राम प्रधान सुभाष त्यागी ने ग्रामीणों के आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि उन्हें 171 शौचालय निर्माण का लक्ष्य मिला था। 130 शौचालय निर्माण की धनराशि मिलने के बावजूद उन्होंने प्रयास कर 143 शौचालय बनवा दिए। धनराशि मिलने पर शेष शौचालय बनवा दिए जाएंगे। दूसरी ओर मीरमपुरबेगा में भी कई परिवारों के शौचालय न बनने से ग्रामीण खुले में शौच के लिए विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें