फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर बाजार में हुई धन की बरसात

Tue, 10 Nov 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में धनतेरस पर बाजार में धन की खूब बारिश हुई। बाजार में उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। बर्तनों से लेकर बाइकों, कारों, इलेक्ट्रॉनिक आइटम व चांदी के सिक्कों की खूबउ बिक्री हुई। व्यापारी धन तेरस पर जिले भर में 150 करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान लगा रहे हैं।
विज्ञापन



व्यापारियों ने धन तेरस को भुनाने की तैयारी रविवार रात से ही शुरू कर दी थी। रात में ही दुकानों से सामान सड़क तक पर सजाया गया था। सुबह से ही बाजार में ग्राहकों की भीड़ लग गई। बर्तनों, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, वाहनों की एजेंसियों पर ग्राहकों की भारी भीड़ लगी रही। उपभोक्ताओं ने बाजार में जमकर खरीदारी की। बर्तनों से लेकर सजावट का सामान, झालर आदि की भी खूब बिक्री हुई।

ग्राहकों के टोटे से गुजर रहा सर्राफा बाजार भी ग्राहकों से गुलजार रहा। सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा चांदी के सिक्कों की भी बंपर सेल हुई। ग्राहक खरीदारी करने के लिए अपने परिवारों सहित बाजार में आए। एलईडी, मोबाइल और वॉशिंग मशीन की भी बंपर सेल हुई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सौरभ सिंघल के मुताबिक धनतेरस का दिन व्यापारियों के लिए शुभ रहा। जिले में करीब 150 करोड़ का कारोबार हुआ है। उधर, धामपुर में धनतेरस पर लोगों ने नए बर्तनों की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन


 सराफा बाजार में सोने-चांदी के सिक्कों को खरीदने के लिए भारी भीड़ जमा रही है। पुलिस और प्रशासन ने बाजार में दोपहिया वाहनों के आवागमन पर रोक के लिए पंजाबी मार्केट और खारी कुआं से अंदर जाने पर पूरी तरह से रोक लगा रखी थी।

गांव मौरना के देवता डिग्री कालेज के प्रबंधक बाबूराम सिंह, चाकरपुर के पंकज कुमार शर्मा, सुशील भारद्वाज, फीना के राजेंद्र शर्मा, भिक्कनुपर अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि मान्यता है कि जो लोग धनतेरस पर नए बर्तन या सोने-चांदी के सिक्के खरीदते हैं तो उनके घर में पूरे साल महालक्ष्मी की कृपा रहती है। दिवाली पर सच्चे मन से महालक्ष्मी की उपासना से मनुष्य के सारे काम सफल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें