फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धामपुर चीनी मिल को एक गन्ना केंद्र का नुकसान, तीन कटे, दो बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक ओमवीर सिंह ने बताया कि इस बार धामपुर चीनी मिल के तीन गन्ना सेंटर कटे हैंए जबकि दो अन्य चीनी मिलों के दो सेंटर धामपुर चीनी मिल को मिले हैं । 178 गन्ना सेंटरों में अब तक 176 गन्ना सेंटर लग चुके हैं। चाकरपुर गांव में उत्तर प्रदेश के गन्ना आयुक्त की ओर से एक नया सेंटर लगवाने की मंजूरी मिल गई है।
जल्दी ही चाकरपुर गांव में नया सेंटर स्थापित होगा। पहले चाकरपुर गांव के किसान गांव उमरी गन्ना सेंटर पर करने की आपूर्ति करते थे। अब इस नए केंद्र पर केवल एक ही गांव चाकरपुर के किसान गन्ने की आपूर्ति करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना जीएम ओमवीर सिंह ने बताया कि धामपुर चीनी मिल में फीना जोन के तीन सेंटर शिवाला, शिवाला खुर्द और अजीमुल्ला नगर कटे हैं। जबकि बिलाई चीनी मिल के गांव शादीपुर कला, बूंदकी चीनी मिल के गांव अलीपुर गंगा का सेंटर धामपुर चीनी मिल को मिले हैं। धामपुर चीनी मिल को एक गन्ना केंद्र का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें