फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कल्याणमल देवता मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, व्यवस्था धड़ाम

विज्ञापन
आस्था के रंग में डूबा जन सैलाब। बिजनौर के गांव कोटकादर में कल्याणमल देवता पर प्रसाद चढ़ाने के ल - फोटो : 1
विज्ञापन
नगीना। ग्राम कोटकादर में स्थित श्री कल्याणमल देवता मंदिर परिसर में आषाढ़ मास के तीसरे रविवार को लगे विशाल मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे पुलिस प्रशासन व मंदिर कमेटी की सारी व्यवस्थाएं धराशायी हो गईं। रायपुर मार्ग पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। मंदिर परिसर में भी प्रसाद चढ़ाने के लिए कोई लाइन लगती दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन

नगीना के ग्राम कोटकादर में श्री कल्याणमल देवता महाराज का प्राचीन व प्रसिद्ध मंदिर है। पिछले करीब काफी लंबे समय से आषाढ़ मास के प्रत्येक रविवार को मंदिर परिसर में बड़ा मेला लगता है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पंडित गौतम शर्मा का दावा है कि आषाढ़ मास के तीसरे रविवार को करीब दो लाख श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाने मंदिर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं में तीसरे रविवार को लेकर काफी मान्यता है। इसके चलते ही दूर-दराज के इलाकों से भी श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि जनपद के अलावा मंडल के अन्य जनपदों से भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रात्रि से ही मंदिर में आनी शुरू हो गई थी। उन्होंने बताया कि तीसरे रविवार को भी मध्यरात्रि 12 बजे से प्रसाद चढ़ना प्रारंभ हो गया था।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेले में भारी पुलिस बल मौजूद रही। मेले को में अध्यक्ष गौतम शर्मा, महेंद्र शर्मा, परशुराम शर्मा, विनय भारद्वाज, घनश्याम शर्मा, प्रदीप शर्मा, मनोज शर्मा, नितिन शर्मा, पंकज शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें