फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा मेले में पहुंचने लगे श्रद्धालु

विज्ञापन
बिजनौर में विदुर कुटी पर गंगा स्नान मेले में बसने लगा तंबुओं का शहर। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गंगा मेले में पहुंचने लगे श्रद्धालु
विज्ञापन

गंज दारानगर। विदुर कुटी के भागीरथ तट पर गंगा स्नान मेले के लिए श्रद्धालु जुटने शुरू हो गए हैं। गांव और शहरों से निकला श्रद्धालुओं का काफिला गंगा तट पर बने तंबुओं में पहुंच रहा है।
शनिवार को विदुर कुटी के गंगा तट पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालु आने लगे हैं। मेले के लिए बाजार भी सज गए हैं। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी है। श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली, बैलगाड़ी तथा अन्य वाहनों से गंगा तट पर पहुंच रहे हैं। प्रत्येक वर्ष लगने वाले कार्तिक मास गंगा स्नान मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। जिला पंचायत की ओर से विदुर कुटी से लेकर मेला स्थल तक अस्थाई सड़कों का निर्माण किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़कों पर प्रकाश की व्यवस्था की गई है। जगह जगह सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। गंगा घाटों पर सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के भी पर्याप्त इंतजाम हैं। महिलाओं के लिए मीना बाजार सज चुका है। युवा वर्ग भी बड़ी संख्या में मेले में पहुंच रहा है। हर वर्ष गंगा की रेती में कुश्ती, कबड्डी एवं फुटबाल आदि खेलों का आयोजन किया जाता है। युवा इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हैँ और मनोरंजन का आनंद लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा मेले में पहुंचे डेरे
बिजनौर। अयोध्या पर फैसला आने से पहले तक गंज में लग रहा गंगा मेला शांत रहा। मेले में श्रद्धालु नहीं आए। लेकिन फैसला आने के बाद किसी तरह की कोई गड़बड़ी न होने पर गंज मेले में हलचल शुरू हुई। शाम के समय श्रद्धालुओं के डेरे मेले में पहुंचने शुरू हो गए।

बिजनौर में विदुर कुटी पर गंगा स्नान मेले में अपने डेरे के बार बैठे युवक।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में विदुर कुटी पर गंगा स्नान मेले में जाते श्रद्धालु।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में विदुर कुटी पर गंगा स्नान मेले में जाते श्रद्धालु।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें