सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
बिजनौर/नहटौर। दो बाइक की आमन-सामने की भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों बाइक को कब्जे में ले लिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शुक्रवार को नहटौर के मोहल्ला सराय निवासी 18 वर्षीय फैजान पुत्र मजाहिर अपने चचेरे भाई मोहम्मद आसिफ पुत्र ताहिर के साथ किसी काम से हल्दौर जा रहा था। जब वह चौराहे से पूर्व टैक्सी स्टैंड के निकट पहुंचा तो उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ ही दूसरी बाइक से टकरा गई। आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक चालक फैजान लहूलुहान हो गया, जबकि आसिफ को मामूली चोर्टें आइं। घायल फैजान को नहटौर सीएचसी पर भर्ती कराया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहल्ला हाथी वाला मंदिर निवासी दूसरे बाइक चालक विपिन पुत्र संतराम को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उसका इलाज चल रहा है। फैजान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के पिता ने दूसरे बाइक सवार के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।