फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 600 मीटर दौड़ में देविका और आकिब रहे प्रथम

विज्ञापन
नांगलसोती के सौफतपुर में जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दौड़ लगाते ​धावक। संवाद
विज्ञापन
जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से एक दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलसोती/नजीबाबाद। जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से एक दिवसीय जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। अंडर-16 वर्ग की 600 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से आकिब और बालिका वर्ग से देविका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सौफतपुर स्पोर्ट्स अकादमी में प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक हाजी तसलीम अहमद ने किया। अंडर-16 की 600 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से आकिब, नितिन, शैलेंद्र और बालिका वर्ग से देविका, बबली, साक्षी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में उज्ज्वल प्रथम, जेवियर द्वितीय, आकाश तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

शॉट पुट के बालक वर्ग में रवि शर्मा, नवजोत राठी, उदय गिरी, बालिका वर्ग मे वंशिका राणा, शिवि, क्रिस्टीना ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। 60 मीटर की दौड़ में बालिका वर्ग में बबली पहले, आरोही दूसरे, प्रज्ञा तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को विधायक तसलीम अहमद और जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष एसपी देशवाल, सचिव ओमराज सिंह, उपाध्यक्ष कपिल राणा, इंजी.शादाब हैदर, नईम मकरानी, डॉ.अरुण कुमार, डालचंद पाल, संजीव पहलवान, ग्राम प्रधान विवेक कुमार, नीरज चौधरी, अजय कुमार, विनित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें