नजीबाबाद। किसान सहकारी चीनी मिल की प्रबंध समिति के उप सभापति धीरेंद्र प्रताप सिंह और संचालक मंडल सदस्यों ने पद और जिम्मेदारियों की शपथ ली। एडीएम अरविंद कुमार ने शपथ दिलाई।
संचालक मंडल के जयप्रकाश, अजीत सिंह, सूरत पाल, राघव प्रताप एड., सुरेंद्र सिंह, सचिन कुमार, शशि बाला, पूर्णिमा अग्रवाल, शारदा देवी, नितिन कुमार ने शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद चीनी मिल प्रबंध समिति ने किसानों और चीनी मिल हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विधायक अशोक राणा, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, सूर्यमणि रघुवंशी, प्रधान प्रबंधक सुखबीर सिंह, तहसीलदार अमित कुमार, सीईओ आकाश तिवारी, चीफ केमिस्ट राधेश्याम गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, चौ.लोकेंद्र सिंह, चौ.कुलवीर सिंह, हरेंद्र राजपूत सहित अनेक किसान नेता उपस्थित रहे।