फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवाना में बुखार से एक और मौत

Mon, 19 Sep 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का ताजपुर में गांव रवाना में एक व्यक्ति की और मौत हो गई है। सीएमओ ने गांव रवाना का निरीक्षण किया। गांव में फैली गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए गांव में अतिरिक्त सफाईकर्मी बढ़ाने को कहा। गांव में स्वास्थ्य कैंप लगवाया। गांव में सप्ताह में तीन दिन फॉगिंग करने को कहा। उन्होंने बताया कि अब स्थिति कंट्रोल में है। गांव में डेंगू का कोई मरीज नहीं है, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि पैथोलॉजी लैब की जांच में डेंगू व मलेरिया आ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार की रात बुखार से पीड़ित महेश कुमार की मौत हो गई है। ब्लाक बुढ़नपुर क्षेत्र के गांव रवाना में एक माह से बुखार का प्रकोप जारी है। इसमें अब तक बुखार के कारण करीब एक दर्जन व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। अभी भी गांव में सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित है। सीएमओ डा.सुखबीर सिंह ने टीम के साथ एक सप्ताह में गांव का  निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें