फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: देवबंद पुलिस ने पकड़ी 20 लाख की स्मैक, आरोपी को कोर्ट में किया पेश, भेजा गया जेल

Tue, 19 Mar 2024 06:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर में देवबंद पुलिस ने 20 लाख की स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में ऑपरेशन व्हाइट पाऊडर के तहत देवबंद कोतवाली पुलिस ने एक तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्मैक की कीमत 20 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपी को रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


आगामी लोकसभा सामान्य चुनाव के दृष्टिगत अपराधियों और नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने मंगलौर पुलिस चौकी क्षेत्र के वाल्मीकि चौराहे से जनपद शामली के थाना गढ़ी पुख्ता के तहत आने वाले पलठेड़ी गांव निवासी आलीशान पुत्र नवाब को 203 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कौन बनेगा चेहरा: भाजपा का कुमार पर ‘विश्वास’ संभव, मेरठ से इन तीन नामों पर भी चर्चा, आज जारी हो सकती है सूची

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्मैक की कीमत 20 लाख रुपये है। आरोपी विभिन्न जनपदों में नशीला पदार्थ सप्लाई करता है। बताया कि आरोपी के खिलाफ जनपद शामली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

यह भी पढ़ें: रोचक किस्सा: पाक के प्रथम प्रधानमंत्री भारत में बने थे मंत्री, कौन हैं लियाकत अली, पढ़िए- उनके बारे में सबकुछ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें