फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सोमवार को आया घना कोहरा, शीतलहर से गिरा तापमान बढ़ी ठंड

विज्ञापन
बिजनौर में सोमवार की सुबह छाए कोहरे से निकलते वाहन। संवाद
विज्ञापन
-सुबह कोहरा ज्यादा होने से दृश्यता रही कम, धीमी चाल से चले सड़कों पर वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। सोमवर सुबह जनपद में घना कोहरा छाया रहा। कोहरा व शीतलहर चलने से जनपद के तापमान में गिरावट हुई। इससे ठंड का असर बढ़ा। शीतलहर व कोहरे से अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट मापी गई। कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। इससे आवागमन में भी दिक्कतें आईं। शहरी इलाकों में ठिठुरन ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह दस बजे के करीब सूर्यदेव दिखाई देने लगे। दिन में धूप निकलने से ठंड से राहत मिली, लेकिन शाम ढलते ही फिर से ठंड बढ़ रही। ठंडी हवाओं के चलते लोगों के हाथ-पैर की उंगलियां सुन्न होने लगी है। चिकित्सक लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। नगीना अनुसंधान केंद्र की वेधशाला के अनुसार सोमवार को जिले का सोमवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया। गत रविवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें