फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
धामपुर तहसील के बाहर समस्याओं के निदान की मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ग्राम जयनगर अफजलगढ़ के ग् - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
लेखपाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम जयनगर के ग्रामवासियों ने लेखपाल पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोपी को बर्खास्त कर कार्रवाई करने की मांग की। चेतावनी दी कि आरोपी लेखपाल को बर्खास्त नहीं किया तो आंदोलन होगा।
ग्राम जयनगर निवासी महेंद्र सिंह, महेश बाबू, हरिराज सिंह, अनिल कुमार, अनीस अहमद के नेतृत्व में ग्रामीण तहसील पहुंचे। लोगों ने लेखपाल पर कार्यों को ईमानदारी से न करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया लेखपाल ने कई लोगों से ईडब्लूएस, आय प्रमाण पत्रों पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर रुपये ले रखे हैं। फिर भी रिपोर्ट लगा कर नहीं दी है। ग्रामीणों ने डीएम से मामले की जांच कर आरोपी को बर्खास्त करने की मांग की है। चेताया है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लेखपाल ने आरोपों को गलत बताया है। प्रदर्शनकारियों में इमामुद्दीन, सुभाष सिंह, नईम अहमद, नरेश कुमार, राजेंद्र सिंह, सतेंद्र कुमार, रोहित सिंह, अशरफ अली, जितेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। उधर, एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें