फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल, गैस पर टैक्स कम करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल, डीजल, गैस पर टैक्स कम करने की मांग
विज्ञापन

धामपुर। नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद गिरीशचंद ने केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद प्रधान को पत्र लिखकर पेट्रोल, डीजल और गैस पर टैक्स कम कर बढ़ते दामों पर अंकुश लगाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

उन्होनें कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतें हर रोज नया रिकॉर्ड बना रही हैं जबकि अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें काफी कम हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 89 रुपये प्रति लीटर, राजस्थान में 100.13 रुपये प्रति लीटर यूपी. में 88.36 रुपये प्रति लीटर है। पिछले एक साल में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 13 फीसदी तक कम हुईं लेकिन घरेलू बाजार में आम लोगों को 13 फीसदी ज्यादा दाम देना पड़ा। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने का सीधा असर मंहगाई पर पड़ता है। डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट महंगा होने से खाद्यान्न पदार्थ महंगे हो जाते हैं। पहले कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन से आम लोगों को बेरोजगार कर दिया और अब पेट्रोल- डीजल के बढ़ते दामों से मंहगाई आसमान छू रही है। किसान अपने खेतों की सिंचाई के लिए महंगा डीजल खरीदने को मजबूर है वहीं आम आदमी महंगाई में घर का खर्चा भी नहीं चला पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें