नजीबाबाद में गेहूं की कटाई करता किसान परिवार।
- फोटो : NAZIBABAD
खराद मशीन और कृषि यंत्र से जुड़े प्रतिष्ठान खोलने की मांग
नजीबाबाद। किसानों ने गेंहू की गहाई के लिए खराद मशीन तथा कृषि यंत्रों से जुड़े प्रतिष्ठान बंद होने पर चिंता व्यक्त की। किसानों ने जिलाधिकारी से गेहूं की गहाई से जुड़े थ्रेशर आदि की मरम्मत के लिए खराद मशीन सहित कृषि यंत्रों से जुड़े प्रतिष्ठान खुलवाने की मांग की है।
भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर ने जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय को पत्र लिखकर गेंहू की गहाई के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली थ्रेशर और कृषि यंत्रों की मरम्मत के लिए खराद मशीनों का संचालन शुरू कराने की मांग की हैं। साथ ही कीटनाशी आदि की आपूर्ति भी सुचारु कराने की मांग की है। ताकि गेहूं की कटाई के साथ खेतों की तैयारी और आगामी फसल बुआई में किसानों को परेशानी न हो।