फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के आह्वान पर प्रकाशोत्सव के लिए उत्सुक हैं नागरिक

विज्ञापन
अवनीश अग्रवाल। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
कोरोना से जंग जीतने में प्रकाशोत्सव देगा नई ऊर्जा
विज्ञापन

नजीबाबाद। कोरोना वायरस से जंग के लिए प्रधानमंत्री की प्रेरणा से पूरा राष्ट्र एकजुट है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर रविवार को रात्रि नौ बजे नौ मिनट के लिए लाइट बंद करके मोमबत्ती, दीया और मोबाइल की टार्च जलाकर हम देशवासी कोरोना के अंधकार को मिटाने का संकल्प लेगें।
एनआईआईटी के एमडी अवनीश अग्रवाल कहते हैं कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशवासी जल्द कोरोना वायरस पर जंग जीत लेंगे। उन्होंने कहा रविवार रात नौ बजे देशवासी घर की लाइट बंद कर मोमबत्ती, दीया और मोबाइल टार्च जलाकर कोरोना से जंग और लॉकडाउन को सफल बनाने में संगठित रहने का परिचय देेंगे।
विज्ञापन

श्री श्री रविशंकर प्राथमिक स्कूल की प्रधानाचार्या कुमकुम गर्ग कहतीं हैं कि जिस तरह देशवासियों ने जनता कर्फ्यू के दौरान शाम पांच बजे ताली और थाली बजाकर कोरोना फाइटर्स का मनोबल बढ़ाया। उसी तरह एकजुटता के साथ देशवासी कोरोना के अंधकार को मिटाने के लिए प्रकाशोत्सव मनाएंगे।
विज्ञापन

साहू जैन कालेज की हिंदी विभागाध्यक्ष डा. शुभा माहेश्वरी कहतीं हैं नौ मिनट तक बिजली बंद करने से जहां समूचा राष्ट्र बिजली बचाने में सहभागी होगा वहीं प्रधानमंत्री का बत्ती बंद कर प्रकाश करने का आह्वान देशवासियों को लॉक डाउन सफल बनाने और कोरोना की जंग जीतने के लिए नई ऊर्जा देगा।

डा. शुभा माहेश्वरी।- फोटो : NAZIBABAD

प्रधानाचार्या कुमकुम गर्ग- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें