केंद्रीय मत्री नितिन गड़करी से से वार्ता करते बिजनौर सांसद चंदन सिंह चौहान। स्रोत कार्यकर्ता
- फोटो : कंचौसी स्टेशन पर खड़ी फरक्का एक्सप्रेस।
बिजनौर। लोकसभा बिजनौर के सांसद चंदन चौहान ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री सड़क, परिवहन व राजमार्ग नितिन गडकरी से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपा। सांसद ने केंद्रीय मंत्री से मुरादाबाद-बिजनौर वाया नूरपुर स्टेट हाईवे-76 को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर टू लेन की जगह फोर लेन में विस्तार करने की मांग की।
सांसद चंदन चौहान ने बताया कि स्टेट हाईवे-76 (मुरादाबाद-नूरपुर-बिजनौर) वर्तमान में एक अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्रीय मार्ग है। इससे प्रतिदिन भारी मात्रा में यातायात संचालित होता है। यह मार्ग उत्तर प्रदेश के पश्चिमी अंचल के अनेक शहरों व औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ता है। वर्तमान में यह मार्ग मात्र टू लेन का है, जिससे जाम, सड़क दुर्घटनाओं एवं परिवहन में बाधा जैसी समस्याएं बनी रहती हैं। उक्त मार्ग की महत्ता को देखते हुए इसे राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) में परिवर्तित कर 4 लेन में विस्तारित किए जाना आवश्यकता है। इसके निर्माण से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। यातायात की सुविधा, सुरक्षा व समय की बचत सुनिश्चित होगी।