फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती खत्म कराने की मांग

विज्ञापन
नजीबाबाद में बिजली समस्या को लेकर एसडीएम से मुलाकात करते सपा पदाधिकारी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
बिजली कटौती खत्म कराने की मांग
विज्ञापन

नजीबाबाद। सपा पदाधिकारियों ने क्षेत्र में विद्युत कटौती की समस्या को दूर करने और जर्जर विद्युत लाइन की मरम्मत करने की मांग की है। सपा पदाधिकारियों ने एसडीएम परमानंद झा को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।
सपा जिला उपाध्यक्ष खुर्शीद अहमद ने कहा कि नजीबाबाद और आसपास क्षेत्रों मे बिजली की अंधाधुंध कटौती हो रही है। ईद-उल-अजहा का त्योहार नजदीक है। ऐसे में विद्युत कटौती की समस्या से क्षेत्र की जनता परेशान है। कई इलाकों में जर्जर विद्युत लाइन लोगों की परेशानी का सबब बनी है। नजीबाबाद क्षेत्र में आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकने और फाल्ट की समस्या सामने आ रही है। सपा पदाधिकारियों ने एसडीएम परमानंद झा से बकरीद त्योहार पर विद्युत कटौती नहीं करने और जल्द क्षेत्र की जर्जर विद्युत लाइन की मरम्मत कराने की मांग की है। उधर, एसडीएम ने विद्युत विभाग के एसडीओ विकास कुमार को बुलाकार जल्दसमस्या के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रफीक अंसारी, पूर्व चेयरमैन मोअज्ज्म खां एडवोकेट, शेख मोहम्मद, आबिद, तसनीम सिद्दीकी, आयशा सिद्दीकी, फराज खान, फुरकान खां, शद्दन खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें