फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना सेंटर मार्ग को फोरलेन से जोड़ने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना सेंटर मार्ग को फोरलेन से जोड़ने की मांग
विज्ञापन

मंडावली। किसानों ने गन्ना सेंटर मार्ग को फोरलेन से जोड़ने और पक्का रपटा बनवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने चेताया कि यदि जल्द मार्ग पर पक्का रपटा नहीं बनाया गया तो किसान डीएम कार्यालय पर धरना देंने को विवश होंगे।
विज्ञापन

गांव औरंगपुर बसंता में ग्राम प्रधान के पति लोकेंद्र सिंह के आवास पर किसानों की बैठक हुई। किसानों ने कहा कि गांव के गन्ना सेंटर मार्ग के सामने फोरलेन की ऊंचाई लगभग तीन फीट है। जिस कारण सेंटर से गन्ना नहीं निकल पाएगा। किसानों ने कई बार फोरलेन अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता की, लेकिन अभी तक समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। क्षेत्रीय किसान ओम प्रकाश, जल सिंह ने बताया कि इस गन्ना सेंटर पर तीन गांव के किसानों का गन्ना तोला जाता है। सेंटर मार्ग के कच्चा होने और फोरलेन की ऊंचाई अधिक होने से चीनी मिल के अधिकारियों ने गांव में गन्ना सेंटर लगवाने से इंकार कर दिया। आक्रोशित किसानों ने मंगलवार को फोरलेन अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सुरेश सिंह, एहसान, इमदाद, मुला सिंह, राजीव, बुंदू, शमी, घासीराम, मूलचंद, नरदेव सिंह, ब्रह्मपाल सिंह आदि किसान मौजूद रहे। उधर, फोरलेन के जेई योगेंद्र पांडे का कहना है कि इस संबंध में किसानों से बात हुई है, जल्द ही गन्ना सेंटर मार्ग पर पक्का रपटा बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें