फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर बदायूं राज्यमार्ग की मरम्मत कराने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर-बदायूं राज्यमार्ग की मरम्मत कराने की मांग
विज्ञापन

चांदपुर। चांदपुर में क्षतिग्रस्त बिजनौर-बदायूं हाईवे की मरम्मत कराने के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। मरम्मत नहीं होने की दशा में 14 अक्तूबर को सड़क पर धरना, प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
चांदपुर में कफील नर्सिंग होम के पास से इंडेन गैस एजेंसी कार्यालय तक बिजनौर-बदायूं राज्यमार्ग की हालत खराब है। सड़क पर पैदल चलना तो दूर वाहन से चलना भी दूभर हो रहा है। सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं। अनेक बार दो पहिया वाहन, ई रिक्शा आदि के गिरने से वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। हल्की बारिश हो जाने पर सड़क की हालत बहुत ही दयनीय हो जाती है। दुकानदारों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 29 सितंबर को एसडीएम को ज्ञापन देकर सड़क ठीक कराने की मांग की थी। सड़क ठीक न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। दस दिन बीत जाने पर भी सड़क ठीक न होने पर सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के नाम तहसीलदार सुनील कुमार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि सड़क ठीक न होने पर 14 अक्तूबर को स्वामी ओमवेश के नेतृत्व में सड़क पर धरना दिया जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष नाजिम खान, विधान सभा अध्यक्ष संसार सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजाराम मदान, शेरआलम चांद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें