फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजली कटौती और जंगली जानवरों से निजात की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नींदड़ू। भाकियू (टिकैत) की पंचायत में बिजली की अंधाधुंध कटौती बंद करने के साथ क्षेत्र में गुलदार के आतंक और फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले जंगली पशुओं से निजात दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम अंथाई शेख में दिलशाद अहमद प्रधान के आवास पर उन्हीं की अध्यक्षता में भाकियू (टिकैत) की बैठक हुई। संचालन तारा सिंह ने किया। जिला संगठन मंत्री इंद्रवीर सिंह ने कहा कि इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है। किसानों और ग्रामीणों का बुरा हाल है। सबको बिजली की बहुत जरूरत है, लेकिन विद्युत विभाग बिजली आपूर्ति में जबरदस्त कटौती कर रहा है। बिजली नहीं आने से किसान अपने खेतों में खड़ी फसल की सिंचाई और धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। आम नागरिकों को रात में आराम के समय बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बिजली के बिल ज्यादा भेजे जाने की शिकायत करते हुए इन्हें ठीक करने तथा उपभोक्ताओं के कनेक्शन का भार दो किलोवाट से कम कर पुनः एक किलोवाट करने की मांग की। इस मौके पर भाकियू के जिला उपाध्यक्ष हरिराज सिंह जाट, दिलशाद अहमद, जुनैद शेख, जगदीश सिंह, आमिर इमरान, नूर अहमद, अमित कुमार, शादाब नईम और जुल्फुकार यूसुफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें