फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू की मासिक बैठक में नजीबाबाद चीनी मिल का गन्ना मूल्य भुगतान कराने समेत किसानों की विभिन्न समस्याएं उठाई गईं। किसानों ने कहा कि उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो किसान आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार की अध्यक्षता में गन्ना समिति में कार्यकर्ताओं और किसानों की मासिक पंचायत हुई। अवनीश कुमार ने कहा कि भीषण गर्मी में फसलों की सिंचाई करने में किसानों की अधिक लागत आ रही है। नजीबाबाद चीनी मिल का पेराई सत्र समाप्त हुए एक माह हो गया है, लेकिन किसानों को अभी तक गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने शीघ्र गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग की। अवनीश कुमार ने भाकियू के 16 जून से हरिद्वार में आयोजित चिंतन शिविर में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। पंचायत में अजय कुमार, प्रमोद कुमार, हुकम सिंह, महेंद्र सिंह, नरदेव सिंह, बाबूराम, मोहित, मुकेश, डॉ.शरीफ, सुरेंद्र, साजिद, राजीव राठी, बिट्टू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें