फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी ने एसडीएम को सौंपा शिकायती पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति की जांच कराने की मांग
विज्ञापन

नजीबाबाद। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने साधन सहकारी समिति द्वारा किसानों के नाम फर्जी ऋण जारी करने, किसानों का उत्पीड़न करने और किसानों को जानकारी मुहैया न करने का आरोप लगाया है। एसडीएम को शिकायत पत्र देकर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के जिला संगठन मंत्री अंशुल आर्य, जिला उपाध्यक्ष अवनीश चौहान, नगर प्रभारी सचिन पंडित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम संगीता को शिकायत पत्र सौंपा। कार्यकर्ताओं ने अहमदपुर सादात साधन सहकारी समिति पर भारी अनियमितता का आरोप लगाया। आरोप है कि समिति कर्मचारियों द्वारा किसानों के खाते से फर्जी ऋण जारी किए, किसान द्वारा जानकारी मांगने पर दुर्व्यवहार किया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से जांच कराकर दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस दौरान वाहिनी के ब्लॉक उपाध्यक्ष हिरेंद्र चौहान, ब्लॉक उपाध्यक्ष गौरव चौहान, नगर उपाध्यक्ष शुभम सिसौदिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें