संसद के शीतकालीन सत्र में नगीना लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं को उठाते सांसद चंद्रशेखर आजाद स्रोत
धामपुर (बिजनाैर)। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने लोकसभा क्षेत्र में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की स्थापना की मांग संसद में उठाई। उन्होंने ईवीएम के स्थान पर बैलेट से मतदान की व्यवस्था लागू करने की मांग की।
सांसद चंद्रशेखर ने बृहस्पतिवार को एक वार्ता में बताया कि प्रदेश के कई जिलों में स्वास्थ्य संरचना अत्यंत जर्जर अवस्था में है। ग्रामीण, पिछड़े क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाएं कमजोर हैं। ऐसे क्षेत्रों में एम्स की स्थापना से न केवल इलाज की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि गंभीर रोगों के उपचार में भी क्रांतिकारी सुधार होगा। नगीना में एम्स बनने से बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा और उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।