फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वांग खेलते समय माैत: बिजनाैर में होली का जश्न मनाते हुए व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, दम तोड़ा, फीकी रही होली

Sat, 15 Mar 2025 11:16 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनाैर कोतवाली देहात में होली में स्वांग खेलते समय हार्ट अटैक आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की माैत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं क्षेत्र में होली फीकी रही।
विज्ञापन
स्वांग खेलता व्यक्ति वेदपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनाैर कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम गारबपुर में होली में स्वांग खेलते समय हार्ट अटैक से एक व्यक्ति की मौत हो गई। कलाकार की मौत के बाद गांव में होली फीकी रही।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम गारबपुर में होली पर पांच दिन पहले से कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं। इन कार्यक्रमों में स्वांग भी होता है। गुरुवार  रात्रि होलिका दहन से पहले गांव में स्वांग हो रहा था।गांव के राजपाल कश्यप तथा उनके छोटे भाई चंद्रपाल कश्यप स्वांग प्रस्तुत कर रहे थे।
विज्ञापन

होलिका दहन स्थल पर स्वांग चल रहा था। स्वांग के लिए कलाकारों के कपड़े बदलने की व्यवस्था समरपाल सिंह के घर पर थी। एक स्वांग समाप्त होने पर चंद्रपाल कश्यप कपड़े बदलकर आ गए। राजपाल कश्यप ने उनसे कहा कि मैं कुछ देर में आता हूं।

जब राजपाल कश्यप का भाई जयपाल उन्हें बुलाने गया तब वह अचेत अवस्था में पड़े थे। यह देखकर गांव में लोग एकत्र हो गए।ग्रामीण राजपाल कश्यप को कोतवाली देहात में निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद गांव में होली फीकी रही। शुक्रवार को राजपाल का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें