फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान महिला और नवजात शिशु की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसव के दौरान महिला और नवजात शिशु की मौत
विज्ञापन

हरेवली। क्षेत्र के गांव भगौता में प्रसव के दौरान एक महिला और नवजात शिशु की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि यह सब डाक्टरों की लापरवाही के कारण हुआ है। डाक्टर शुरू में तो यह कहते रहे कि चिंता करने की कोई बात नहीं है। मगर जब महिला की हालत बिगड़ी तो डाक्टरों ने हाथ खड़े कर लिए और उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में महिला की मौत हो गई।
गांव भगौता निवासी महबूब आलम ने बताया कि उसके पुत्र जीशान की शादी एक साल पहले ही हुई थी। सोमवार को जब जीशान की 22 वर्षीय पत्नी जैनव परवीन को प्रसव पीड़ा हुई तो वह प्रसव कराने के लिए उसे धामपुर में एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर डाक्टरों ने उसका परीक्षण का सामान्य तौर पर प्रसव कराने के लिए भर्ती कर लिया। लेकिन बाद में डॉक्टरों ने यह कह दिया कि सामान्य प्रसव संभव नहीं है। आपरेशन के बाद महिला ने पुत्र को जन्म दिया। लेकिन डाक्टरों की घोर लापरवाही के चलते शिशु की कुछ ही समय के बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक रक्त बहने से महिला शिथिल हो गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में महिला को भर्ती कराया। जहां पर बुधवार सुबह महिला की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें