फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की वजह से बची थी 13 लोगों की जान, एसपी ने किया सम्मानित

विज्ञापन
धामपुर के अजय कुमार को सम्मानित करते पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
युवक की वजह से बची थी 13 लोगों की जान, एसपी ने किया सम्मानित
विज्ञापन

धामपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने शक्ति नगर निवासी अजय कुमार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया है। गौरतलब है कि अजय कुमार 31 जनवरी 2021 को अपनी बहन को सीटेट की परीक्षा दिलाने गए थे। जहां बिजनौर से नजीबाबाद रोड स्थित बिजनौर पब्लिक स्कूल पर वह खड़े थे। तभी उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की बसों की आमने सामने की टक्कर हो गई थी। दोनों बसों में कई लोग घायल हो गए थे। अजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर कई लोगों को बसों से बाहर निकाला और डायल 112 व फायर ब्रिगेड को फोन कर मामले की जानकारी दी। बस का ड्राइवर स्टेयरिंग के अंदर फंसा हुआ था। जिसे अजय कुमार ने बमुश्किल बाहर निकाला। कुछ ही मिनटों बाद उस बस में आग लग गई। इस पूरे हादसे में अजय कुमार की हिम्मत से 13 लोगों की जान बची थी। जिसके लिए पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने पुलिस लाइन में 15 अगस्त को अजय कुमार को स्मृति चिह्न एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें