फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दंपति की मौत, बवाल

Wed, 05 Sep 2018 12:03 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
विज्ञापन
नहटौर में ट्रक की चपेट में आने से हुई दंपति की मौत के विरोध में जाम लगाती भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नहटौर में साइकिल सवार दंपति की ओवरलोड सीमेंट से भरे ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सैकड़ों ग्रामीणों ने मौके पर पहुुंचकर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगा रहे कुछ युवकों ने ट्रक के शीशे तोड़ने के अलावा कई राहगीरों से मारपीट भी की। भीड़ पुलिस चैकपोस्ट पर तैनात होमगार्डों की वजह से हादसा होने का आरोप   लगा रही थी। एसडीएम व सीओ   के मौके पर पहुंचने के बाद मुआवजे के आश्वासन पर करीब चार घंटे बाद जाम खोला गया।            
विज्ञापन

गांव रूखड़ियो निवासी महेश कुमार (50) अपनी पत्नी सुमन देवी (45) को साइकिल से नूरपुर रोड स्थित एक स्कूल में छोड़ने जा रहा था। सुमन स्कूल में छोटे बच्चों की देखभाल का काम करती थी। हल्दौर चौराहे पर स्थित पुलिस चैकपोस्ट के पास सीमेंट से भरे ओवरलोड ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस चैकपोस्ट पर तैनात होमगार्डों के वसूली करने का आरोप लगाते हुए हादसा होने की वजह बताते हुए मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करते हुए मार्ग पर जाम लगा दिया। युवकों ने जाम लगाने के दौरान ट्रक के शीशे तोड़ डाले। इसके अलावा जाम के दौरान निकलने वाले राहगीरों के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस भीड़ को शांत करने का प्रयास करती रही, लेकिन भीड़ ने पुलिस की एक नहीं सुनी।
सूचना मिलने पर एसडीएम धामपुर कुंवर वीरेंद्र सिंह मौर्य व सीओ धामपुर महावीर सिंह आसपास के थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर शासन से मुआवजा के साथ और अन्य सहायता दिलाने के आश्वासन पर जाम को खुलवाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महेश कुमार के भाई महेंद्र सिंह ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने चालक सहित ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


धड़ल्ले से दौड़ रहे ओवरलोड वाहन
एआरटीओ की मिलीभगत से सड़कों पर रेत, सीमेंट से भरे ट्रक आदि वाहन दौड़ रहे हैं। ओवरलोड वाहन कई बार हादसों की वजह बन जाते हैं। खुलेआम डग्गामार बसों का दिल्ली तक संचालन हो रहा है। दिल्ली चलने वाली बसें खुलेआम मानकों की धज्जियां उड़ा रही हैं। साइकिल सवार दंपति की जिस मार्ग पर मौत हुई है, वह बुरी तरह से खस्ताहाल। कई जगह गड्ढे होने के कारण आए दिन इस मार्ग पर हादसे होते रहते हैं।

सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल
अफजलगढ़ में गांव जिक्रीवाला निवासी अरुण कुमार पुत्र रमेश किसी कार्य से भूतपुरी गया था। वह शाम को घर लौट रहा था। हाईवे पर बरसात के चलते भज्जावाला के समीप कीचड़ होने के कारण बाइक फिसल गई। दुर्घटना में अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं देहरादून निवासी नरेश पुत्र एमएस त्यागी कार से देहरादून से हल्द्वानी जा रहा थे। गांव भज्जावाला के निकट उनकी कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। कार चालक नरेश, गजरौला हसनपुर निवासी रामकरण पुत्र फूल सिंह जो ट्रॉली के नीचे कुछ कर रहा था, वह भी घायल हो गया। घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें