फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: कार में युवक की लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, हर बिंदु पर जांच कर रहे पुलिस अफसर

Mon, 22 Apr 2024 02:48 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजनौर में हाईवे के पास एक कार में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पीड़ित परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
बिजनौर में कार में युवक की लाश मिली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। जिसका शव हाईवे के पास खड़ी कार में पड़ा मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर चल रही है। फिर भी हत्या और आत्महत्या समेत अन्य पहलुओं पर पुलिस की जांच जारी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर गांव झलरा के पास स्थित एक चक रोड में सोमवार की सुबह कार खड़ी मिली। कार की ड्राइविंग सीट पर एक युवक की गोली लगी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं, मौके पर पहुंचे सीओ सिटी संग्राम सिंह और शहर कोतवाल सुशील कुमार ने मौका मुआयना किया। 

विज्ञापन

मृतक की पहचान 19 वर्षीय रोहन पुत्र संजीव कुमार निवासी त्रिलोकपुरी के रूप में हुई। जिसके सीने में गोली लगी हुई थी। कार से पिस्टल, मृतक का मोबाइल और पर्स भी बरामद हुआ। बताया गया कि रोहन रविवार की शाम घर से कार लेकर निकला था जो की रातभर घर नहीं लौटा। सुबह उसकी मौत की खबर ही घर पहुंची।

बताया गया कि रोहन एक कॉलेज का पूर्व छात्र है। जोकि उसी कॉलेज के सामने 23 नवंबर 2022 को हुए शामिक हत्याकांड में अपने साथी यश कुमार के साथ जेल गया था। यश कुमार अभी जेल में ही बंद है, जबकि रोहन की करीब छह महीना पहले जमानत हो गई थी। जेल जाने की वजह से उसकी पढ़ाई भी बीच में छुट गई थी।

अब रोहन की मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर चल रही है लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।

यह भी पढ़ें: Interview: BSP प्रत्याशी ने खुलकर रखी राय, किए दो बड़े दावे, बोले- BJP-SP से नहीं मुकाबला, बदलाव चाहते हैं लोग
विज्ञापन

सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि कार में शव मिला है, जिसे गोली लगी हुई है। पिस्टल भी कार में ही पड़ी मिली है। मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी सभी पहलुओं पर जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें: Election: 'सीता' और 'लक्ष्मण' आज मेरठ में करेंगे रोड शो, 23 अप्रैल को क्रांतिधरा पर गरजेंगे अखिलेश-मायावती
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें