हीमपुर दीपा। साथियों के साथ मछली पकड़ने गए युवक का शव धींवरपुरा सलेमपुर मार्ग पर सड़क किनारे मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव धींवरपुरा का रामपाल बुधवार को गांव के साथियों के साथ साइकिल से मीरापुर सीकरी के जंगल की नहर से मछली पकड़ने गया था। देर शाम तक रामपाल के घर न पहुंचने पर परिजनों ने रामपाल की तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार सुबह रामपाल का शव धींवरपुरा व सलेमपुर सड़क मार्ग पर शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। शव के पास ही साइकिल पड़ी हुई थी। रामपाल मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन पोषण करता था।