फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंसेंट निल्लाईपरम्बिल बने बिजनौर-गढ़वाल डायसिस के बिशप

विज्ञापन
नजीबाबाद - बिजनौर गढ़वाल डायसिस के फादर विन्सेन्ट निल्लाईपरम्बिल बने नए बिशप। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
विंसेंट निल्लाईपरम्बिल बने बिजनौर-गढ़वाल डायसिस के बिशप
विज्ञापन

नजीबाबाद/कालागढ़ (बिजनौर)। फादर विंसेंट निल्लाईपरम्बिल बिजनौर गढ़वाल डायसिस के बिशप नियुक्त किए गए है। विंसेंट का डायसिस के तीसरे बिशप बनने पर मिशनरी संस्थाओं में हर्षोल्लास है।
सीरो मलाबार कैथलिक चर्च के बिजनौर गढ़वाल डायसिस के बिशप जॉन वडकेल सीएमआई से शुक्रवार को फादर विंसेंट निल्लाईपरम्बिल तीसरे बिशप के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे। विंसेंट के बिशप बनने पर सेंट मेरी नजीबाबाद, बिजनौर सहित मिशनरी संस्थाओं की शिक्षण और सामाजिक संस्थाओं में हर्षोल्लास का वातावरण है। नए बिशप का अभिषेक तथा भव्य पदग्रहण समारोह मिशनरी संस्थाओं की ओर सेंट जोसफ कॉन्वेट स्कूल कोटद्वार में आयोजित होगा। नवंबर के प्रथम सप्ताह में नए बिशप विंसेंट निल्लाईपरम्बिल का नजीबाबाद सेंट मेरी में भव्य स्वागत किया जाएगा। बेल्जियम से उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त बिशप विंसेंट सेंट जोसफ क्षेत्र गुरुकुल इलाहाबाद में नौ वर्ष प्रोफेसर रहने के साथ सेंट मेरी बिजनौर, सेंट जोसफ स्कूल कोटद्वार, मसीह दिलासा स्कूल उत्तरकाशी, सेंट जोसफ माइनर सेमिनरी में सेवाएं दे चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विंसेंट निल्लाईपरम्बिल को बिजनौर डायसिस के प्रथम बिशप ग्रेशियन मुंडाडन ने पुरोहिताई की दीक्षा प्रदान की थी। कम उम्र में बिजनौर गढ़वाल डायसिस के बिशप का दायित्व मिलने से मिशनरी संस्थाओं में विंसेंट के प्रति श्रद्घा और आस्था की नई ज्योति जागी है। प्रथम बिशप ग्रेशियन मुंडाडन, द्वितीय बिशप जॉन वडकेल, प्रेमधाम आश्रम के संचालक फादर शीबू थॉमस, फादर बेनी तकेकरा, सेंट मेरी नजीबाबाद के प्रबंधक फादर वर्गीस ने फादर विंसेंट निल्लाईपरम्बिल को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें