हरिद्वार में गंगा में डूबने से बिजनौर के महमूदाबाद के मरने वाले रामकुमार। फाइल फोटो।
- फोटो : BIJNOR
गंगनहर में मिले पति-पत्नी के शव, आत्महत्या की आशंका
हीमपुर दीपा (बिजनौर)। गांव महमूदा खादर निवासी दंपती के शव कनखल हरिद्वार क्षेत्र में गंगनहर में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। उनकी शनाख्त उनके पास मिले आधार कार्ड से हुई। दोनों के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
सोमवार को हरिद्वार पुलिस ने बिजनौर पुलिस से संपर्क किया। आधार कार्ड के आधार पर मृतकों के परिवार तक पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गांव महमूदाबाद निवासी रामकुमार (65) पुत्र परम सिंह तथा उसकी पत्नी चमनो देवी (50) रविवार दोपहर घर से एक रिश्तेदार को देखने नगीना के लिए निकले थे। सोमवार सुबह हरिद्वार की थाना कनखल पुलिस ने दंपती के शव गंगानहर के किनारे बरामद किए। हीमपुर दीपा थाना अध्यक्ष संजय तोमर ने बताया कि संभवत: दंपती की मौत गंगनहर में डूबने से हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। सूचना मिलते ही परिजन घर से दोनों के शव लेने थाना कनखल क्षेत्र के लिए निकल गए हैं। मृतक अपने पीछे दो पुत्र राजेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह को छोड़ गए हैं। परिजनों का कहना है कि दोनों घर से नगीना गए थे, लेकिन हरिद्वार कब और कैसे पहुंच गए, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वहीं, आसपास के लोग और पुलिस ने दंपती के आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई है।
हरिद्वार में गंगा में डूबने से बिजनौर के महमूदाबाद की मरने वाली चमनो देवी। फाइल फोटो।- फोटो : BIJNOR