धामपुर में लॉक डाउन के दूसरे दिन घर में रहकर पुष्पवाटिका की केयर करते प्रकृति प्रेमी।
- फोटो : DHAMPUR
पुष्पवाटिका की देखभाल करने में बिताया दिन
बिजनौर, धामपुर। कोरोना के हुए लॉकडाउन में पूरा दिन प्रकृति प्रेमियों ने पुष्पवाटिका की देखभाल करने में बिताया।। गमलों की निराई गुड़ाई की। उनमें खाद डाला और सिंचाई की।
टीचर्स कालोनी निवासी राज्यवर्धन सिंह का कहना है कि पुष्प वाटिका की केयर करने से वाटिका में स्वस्थ, खूबसूरत फूल से आंगन को महकाते हैं। प्रकृति प्रेमी पंकज कुमार शर्मा का कहना है कि जिस प्रकार से मनुष्य अपना ध्यान रखता है। उसी तरह से अपने घरों में पुष्प वाटिका की देखभाल करनी चाहिए। सप्ताह में एक दिन ऐसा जरूर निकालना चाहिए कि जब हम सब मिलकर पुष्प वाटिका की देखभाल करें। खरपतवार को नष्ट करें। पौधों की निराई गुड़ाई कर उसमें गोबर की खाद डालें। राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य ने कहा कि जीवन को खुशहाल बनाने के लिए घर आंगन में स्थित पुष्प वाटिका की देखभाल अवश्य करनी चाहिए। यही प्रकृति प्रेमी होने का उदाहरण है।