फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारानगर गंज में बच्चे की मौत

Fri, 16 Dec 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के दारानगर गंज में स्कूल से घर लौटते समय स्कार्पियो की टक्कर से एक दस साल की बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से चालक गाड़ी समेत फरार हो गया।
विज्ञापन

  गांव दारानगर निवासी राजेंद्र सिंह का 10 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु रामकिशन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। बृहस्पतिवार को दिव्यांशु स्कूल की छुट्टी के बाद पैदल घर लौट रहा था। जब वह स्कूल के निकट एक निजी अस्पताल के पास पहुंचा तो एक स्कार्पियो ने उसको पीछे से टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज लगी कि दिव्यांशु करीब 25 मीटर दूर जाकर गिर था। घटना के बाद चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने गाड़ी चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर बस स्टेंड पर जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की और से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
उधर ,दारानगर गंज। स्कार्पियों की टक्कर से बच्चे की मौत होने के मामले में परिजनों ने ग्रामीणों के साथ बस स्टेंड पर चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया है। जाम की सूचना पर एसएसआई धर्मपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे। परिजनों को समझा कर जाम खुलवाने के प्रयास किए गए। जाम लगाने के कारण बिजनौर चांदपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

उधर, नगीना के बढापुर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर अरब निवासी नईम अहमद के बेटे नजीम और अनस बढापुर से चारा लेकर साइकिल से आ रहे थे। शाम करीब पांच बजे जब वे गांव के पास पहुंचे तो रेत बजरी से भरी बुग्गी की चपेट में आकर दोनों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बड़े भाई नजीम को प्राथमिक उपचार के लिए नगीना सीएचसी लाया गया । प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें