फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्लूडी में तालाबंदी

Fri, 16 Dec 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पीडब्लूडी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर में पीडब्लूडी के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, मिनिस्ट्रीयल व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता के खिलाफ मोरचा खोल दिया है। प्रदर्शनकारियों ने डिवीजन की तालाबंदी कर सरकार से अधिशासी अभियंता को हटाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार ने उनके कार्यकाल में हुए कार्यों की भी जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, एक्सईएन सुधीर कुमार अग्रवाल ने लगे आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि काम करने का दबाव देने के विरोध में वह उनके खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।
पीडब्लूडी डिवीजन के तीन संगठनों तकनीकी, कार्यालय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एक्सईएन को हटाने की मांग को लेकर लामबंद हैं। इन संगठनों के अधिकारियों और कर्मियों ने बुधवार को एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह को नौ सूत्री ज्ञापन सीएम को संबोधित सौंपा था। ज्ञापन में कर्मचारियों ने एक्सईएन पर विभाग से संबंधित कई गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप है कि एक्सईएन कार्यालय में तब आते है, जब शाम को  चार बजे के करीब कार्यालय के बंद होने का समय हो जाता है। 
इस दौरान यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी कार्यालय को बंद कर घर जाने का प्रयास करता है, तो उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। ऐसा उनके द्वारा पिछले काफी समय से किया जा रहा है। विरोध करने पर भी एक्सईएन हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। एई राजेंद्र सिंह, रविदत्त शर्मा, गजेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, सोनू रानी, रजनीश कुमार, अमित कुमार, रामचरन सिंह, नीरज कुमार, कुलदीप सिंह, गौरवराज, सोनू कुमार, प्रदीप कुमार, धर्मवीर कुमार, वीर सिंह, शांति देवी  पूरे हुए है, जबकि धरातल पर कुुछ और है। उनके द्वारा विभाग के मुख्य अभियंता अनीस अहमद से कई बार शिकायत की। उनके द्वारा सुनवाई नहीं की गई। उनकी मांग एक्सईएन को डिवीजन से हटवाने की है।  मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें