फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांडिया पर महिलाओं के थिरके कदम

Tue, 19 Apr 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
Women play dandiya - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर में एसडीपुरम महिला समिति की ओर से चैत्र नवरात्रों के समापन पर महिलाओं ने डंाडिया महोत्सव का आयोजन किया। जिसमें कॉलोनी की कई महिलाओं ने प्रतिभाग कर डंाडिया का लुत्फ लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर देवी मां  के गीतों पर डांडिया नृत्य कर झूमने को मजबूर कर दिया। सोमवार रात एसडीपुरम कॉलोनी में महिला समिति की ओर से आयोजित डांडिया नृत्य पर कॉलोनी की महिलाओं ने जमकर लुत्फ उठाया।

कॉलोनी की मंजू सिंह, अलका शर्मा, पूजा जैन, अर्पणा रस्तौगी, सूचि खन्ना, राजरानी रवि, नीरा सिंघल, सुमन रवि और वंदना सिंघल आदि ने देवी मां से जुडे़ कई भक्ति गीत प्रस्तुत कर हर किसी को झूमने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा के स्मरण से किया गया। साथ ही महिलाओं ने भारतीय संस्कृति और चैत्र नववर्ष पर विचार भी व्यक्त किए। कार्यक्रम में कॉलोनी के बच्चे और पुरुषों ने भी नृत्य करके डंाडिया को सफल बनाने में सहयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें