फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तीन साल में बदहाल हुआ दहीरपुर-काटपुर नहर पटरी मार्ग

विज्ञापन
मंडावली-दहिरपुर -काटपुर बदहाल नहर पटरी मार्ग । संवाद
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। तीन साल के भीतर दहीरपुर-काटपुर नहर पटरी मार्ग बदहाल हो गया। कई जगहों पर गड्ढे होने से राहगीर परेशान हैं। नहर पटरी मार्ग पर लगातार बड़े और भारी वाहनों का आवागमन हो रहा है।
विज्ञापन

मंडावली क्षेत्र का दहीरपुर-काटपुर नहर पटरी मार्ग तीन वर्ष पूर्व नहर विभाग द्वारा बनवाया गया था। ग्रामीणों लाल बहादुर, कावेंद्र सिंह, संजीव पाल, लोकेंद्र सिंह, रामपाल आदि ने बताया कि इस मार्ग से काशीरामपुर, कोटसराय दहीरपुर, काटपुर, मीरमपुर बेगा के विद्यार्थी हाईवे से बचकर सेंट मेरीज इंटर कॉलेज मंडावली पहुंचते हैं। यह मार्ग विद्यार्थियों और हल्के वाहनों के आवागमन के लिए बनवाया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में इस मार्ग पर बड़े और भारी भरकम वाहन गुजर रहे हैं। मार्ग पर खनन के वाहनों का भी आवागमन रहता है, जिससे मार्ग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग पर गहरे गड्ढे व नुकीले पत्थर होने से क्षेत्रीय ग्रामीणों और विद्यार्थियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों ने नहर पटरी मार्ग को ठीक करने की मांग की है।
उधर, सिंचाई विभाग के एसडीओ गजराज सिंह ने बताया कि इस मार्ग को बने अभी तीन वर्ष पूरे नहीं हुए हैं। तीन वर्ष के बाद ही नियमानुसार मार्ग को गड्ढा मुक्त कराने के लिए प्रस्ताव भेजा जाता है। उन्होंने उन्होंने कहा जून के बाद ही मार्ग को गड्ढा मुक्त कराना संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें