फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रिटायर्ड फौजी बोले, आरोपियों को पकड़ने में हीलाहवाली कर रही नूरपुर पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सेवानिवृत्त जवान के साथ मारपीट में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रिटायर्ड फौजी और परिवार वालों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इन्होंने नूरपुर पुलिस पर हीलाहवाली करने का आरोप लगाया। साथ ही आठ मार्च तक अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

नूरपुर थाना के गांव पुरैना निवासी रिटायर्ड फौजी ब्रजपाल सिंह ठेके पर जमीन लेकर खेती करते हैं। ब्रजपाल सिंह 18 फरवरी को खेत से गन्ना भरकर क्रय केंद्र पर जाने के लिए निकले, तभी नहर के पास घात लगाए बैठे गांव के ही अभिषेक, अमरपाल, कामेश, तुषार, कुलवंत सिंह, नीतीश कुमार, बरम सिंह, अवनीश ने हमला कर दिया। जिसमें ब्रजपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हुए। नूरपुर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। मगर अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जिसके चलते मंगलवार को पीड़ित की पत्नी मिथिलेश अपने परिवार वालों और रिटायर्ड फौजियों के संग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। जिनका आरोप था कि हमला करने वाले आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। नूरपुर पुलिस आरोपियों को पकड़ने में हीलाहवाली कर रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचे सीओ संग्राम सिंह और शहर कोतवाल ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। हरज्ञान सिंह, दीपक सिंह, कमलेश सिंह, अंकित सिंह, जय सिंह, सुमिता देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें