बिजनौर में एसीएमओ डॉ. रोहताश सिंह ने कोतवाली देहात स्थित सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्हें निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम समेत 13 कर्मचारी गैरहारिज मिले। उन्होंने कार्रवाई करते हुए दस कर्मचारियों को वेतन काट दिया है व कारण बताओ नोटिस जारी किया।
एसीएमओ ने शुक्रवार को कोतवाली देहात सीएचसी का निरीक्षण किया। वह दस बजे सीएचसी पहुंचे। उन्हें सीएचसी में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के डॉ. सैयद रियाज मोहम्मद जैदी, डॉ. योगेश सिंह, डॉ. चेतना शर्मा, दृष्टि मीतिज्ञ शक्ति सिंह व मनीष गैरहाजिर मिले। उन्होंने बताया कि टीम को दस बजे सीएचसी पहुंचकर उपस्थिति दर्ज कर फील्ड में जाना होता है। इसके अलावा उन्हें डॉ. अर्चना पाल, स्टाफ नर्स पूजा विर्श्नोई, अंशू विश्नोई व कीर्ति, एएनएम संगीता पंवार तथा आशाओं को ट्रेनिंग देने वाले ट्रेनर डॉ.नवीन अनुपस्थित मिले। वहां मौजूद स्टाफ के अनुसार स्टाफ नर्स पूजा विश्नोई व अंशू विश्नोई शाम की ड्यूटी पर है तथा कीर्ति की साप्ताहिक छुट्टी है। एसीएमओ ने डॉ. सैयद रियाज मोहम्मद जैदी, डॉ. योगेश सिंह, डॉ. चेतना शर्मा, शक्ति सिंह, मनीष, अर्चना सिंह, रमनजीत कौर, डॉ. अर्चना पाल, संगीता व डॉ. नवीन का एक दिन का वेतन काट कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनके साथ निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला मैनेजर सकेत गहलौत मौजूद।
बीएसए ने नजीबाबाद के स्कूलों का किया निरीक्षण
नजीबाबाद में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार के कड़े निर्देश दिए।
नजीबाबाद विकासखंड के अंतर्गत विभिन्न गांवों में स्थित प्राथमिक विद्यालयों का शनिवार सुबह से बीएसए महेशचंद ने निरीक्षण किया। गांव मुअज्जमपुर तुलसी गढ़ी में शिक्षिका सिकंदर जेहरा वर्ष 2015 से अवैतनिक अवकाश पर मिलने पर बीएसए ने नाराजगी जताई। उन्होंने शिक्षिका की सेवा समाप्ति की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही। गांव दाउदपुर नन्हेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचने पर बीएसए को शिक्षिकाएं शिक्षण कार्य छोड़ ग्रुप में बैठी मिलीं। बीएसए ने शिक्षिकाओं को फटकार लगाई। प्राथमिक विद्यालय प्रेमपुर में शिक्षिका अनुपस्थित मिली, जबकि गांव टांडारतन में ग्रामीणों ने शिक्षकों के स्कूल न आने की शिकायत की। बीएसए ने रिकॉर्ड की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर में छात्र संख्या कम मिलने पर छात्र संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। विद्यालयों के रिकॉर्ड, भवन की स्थिति, शिक्षा का स्तर, मिड डे मील वितरण का निरीक्षण कर बीएसए ने स्पष्ट किया कि शिक्षा व्यवस्था का स्तर ऊंचा उठाने में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण में बंद मिले 10 आंगनबाड़ी केंद्र
बिजनौर में जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव ने नूरपुर, हल्दौर और अफजलगढ़ ब्लॉक में आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें गांव छजुपुरा, अम्हैड़ा, खासपुरा, पैजनियां और उमरी के आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लटके मिले। अफजलगढ़ ब्लॉक में मोहल्ला मुमताज हुसैन, नेजो सराय, इनायत सराय के आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी ताले िले। ड्यूटी से गायब रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। डीपीओ ने लापरवाही पर कार्यकत्रियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।