फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर नहीं होगी ईद की नमाज : सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। आगामी ईद-उल-फितर के पर्व को लेकर कोतवाली परिसर में धर्मगुरुओं और गण्यमान्य लोगों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें सीओ ने शासन के निर्देशों से अवगत कराते हुए स्पष्ट किया कि सड़कों पर नमाज अदा नहीं की जाएगी। नमाज केवल ईदगाह और मस्जिदों के अंदर ही अदा की जाए।
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली में आयोजित बैठक में सीओ हेमंत कुमार ने कहा कि किसी भी स्थिति में सड़कों पर नमाज अदा न की जाए, ताकि यातायात बाधित न हो। यदि कहीं ऐसा पाया गया तो पुलिस प्रशासन को कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि सभी लोग त्योहार को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। सीओ ने मंदिरों और मस्जिदों में लाउडस्पीकर को लेकर भी सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्धारित सीमा से अधिक लाउडस्पीकर न लगाए जाएं और उनकी आवाज भी सीमित रखी जाए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने कहा कि पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है। सभी लोग आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। बैठक में बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र के नगर और ग्रामीण क्षेत्र में कुल 46 ईदगाह एवं मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। इस दौरान धर्मगुरुओं व गणमान्य लोगों ने साफ-सफाई की व्यवस्था, गांव गोगवान में तालाब की खुदाई के कारण सड़कों पर फैली गंदगी से निजात दिलाने तथा मन्नामाजरा ईदगाह के पास हाईवे कट खुलवाने के सुझाव भी अधिकारियों के समक्ष रखे। अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें