फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रेलवे भर्ती परीक्षा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Sat, 16 Aug 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/बिजनौर। रेलवे भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने वाया बिजनौर, हल्दौर, चांदपुर 17 अगस्त से नौ सितंबर तक स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

17 अगस्त से बरेली से 04321 ट्रेन शाम पांच बजे रवाना होकर अगले दिन प्रात: 4:15 बजे देहरादून पहुंचेगी। ट्रेन को रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला, मंडी धनौरा, सियाऊ, चांदपुर, हल्दौर, बिजनौर, किरतपुर, मौअज्जमपुर, लक्सर, हरिद्वार, रायवाला स्टॉपेज दिए गए हैं। मुरादाबाद में शाम 7:05 बजे, बिजनौर में रात 11:35 बजे पहुंचकर ट्रेन देहरादून प्रात: 4:15 बजे पहुंचेगी। बरेली से 17 से 21 अगस्त, 27 व 28 अगस्त, 31 अगस्त, एक सितंबर से तीन सितंबर, सात और आठ सितंबर को ट्रेन संचालित होगी। देहरादून से 04322 ट्रेन शाम सात बजे रवाना होकर बिजनौर रात्रि 12:20 बजे होते हुए बरेली प्रात: 7:15 बजे पहुंचेगी। देहरादून से ट्रेन 18 से 22 अगस्त, 28 व 29 अगस्त, एक सितंबर से चार सितंबर और आठ सितंबर को संचालित होगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने संबंधित स्टेशनों को ट्रेन संचालन के संबंध में सूचना जारी की है।
जननायक और जनसेवा को रुड़की में दिया स्टॉपेज
नजीबाबाद। रेलवे ने नजीबाबाद स्टेशन से गुजरने वाली दो ट्रेनों को 28 अगस्त से 10 सितंबर तक रुड़की में पांच मिनट का स्टॉपेज दिया है। दरभंगा से अमृतसर के बीच चलने वाली जननायक 15211 अप और पूर्णियाकोट से अमृतसर के बीच संचालित जनसेवा एक्सप्रेस 14617 अप एवं 14618 डाउन को रुड़की स्टेशन पर दोनों ओर से पांच मिनट का ठहराव करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें