फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में फिर उमड़ी भीड़, लगा जाम

विज्ञापन
बिजनौर में दो दिन के लॉकडाउन से पूर्व बाजार में उमड़ी भीड़। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बाजार में फिर उमड़ी भीड़, लगा जाम
विज्ञापन

बिजनौर। दो दिन के लॉकडाउन से पूर्व शुक्रवार को पूरा दिन बाजार और सड़कों पर भीड़ रही। आसपास के गांवों व जिलों में रहने वाले लोगों ने घरों का रुख किया। बाजार में भी सामान्य दिन से ज्यादा खरीदारी हुई।
शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के चलते हर बार शुक्रवार को बाजार में भीड़ हो रही है। इस शुक्रवार को भी बाजार व सड़कों में अन्य दिनों से ज्यादा भीड़ आई। लोगों ने जरूरत के सामान की खरीदारी की। आसपास के गांवों, शहरों या जिलों में रहने वाले लोग भी शुक्रवार को अपने घरों के लिए रवाना हो गए। भीड़ की वजह से नगर पालिका चौक, शास्त्री व जजी चौक पर जाम के हालात बने रहे। शनिवार व रविवार को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए प्रशासन ने प्रमुख चौराहों पर चेकिंग कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि संक्रमण को रोकने के लिए लोग लॉकडाउन का पालन करें और घर में ही रहें। अगर बहुत जरूरत होने पर किसी को घर से बाहर आना पड़ रहा है तो वह मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें