फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल गड्ढे बनेंगे शिवभक्तों की मुसीबत

विज्ञापन
नजीबाबाद के खस्ताहाल हाईवे से गुजरते वाहन। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
खस्ताहाल गड्ढे बनेंगे शिवभक्तों की मुसीबत
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। शिवभक्त कांवड़ियों की डगर इस बार आसान नहीं होगी। नेशनल हाईवे, नदी पुल व नदी रपटों के आसपास खस्ताहाल मार्ग शिवभक्तों के लिए मुसीबत बनेगा। महाशिवरात्रि पर्व नजदीक होने के बावजूद एनएचएआई और लोनिवि ने खस्ताहाल गड्ढों की अभी सुध नहीं ली है।
21 फरवरी को होने वाले महाशिवरात्रि पर्व के लिए कांवड़ मेला शुरू होने को है। भगवान आशुतोष के जलाभिषेक के लिए दूर-दराज के शिवभक्त 10-12 दिन पहले हरिद्वार से पैदल कांवड़ लाना शुरू कर देते हैं। कांवड़ मेले को लेकर शिवभक्तों में इस बार भारी उत्साह है। शिवभक्तों की सेवा के लिए समाजसेवियों शिविर लगाने की लगभग पूरी तैयार कर ली है। लेकिन शिवभक्तों से जुड़े खस्ताहाल मार्ग को दुरुस्त कराने के लिए प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। नगर की बात करें तो शिवभक्तों से जुड़े मार्ग मालन नदी पुल, रम्पुरा, मोटाआम, पूजा नर्सिंग होम, कृष्णा टाकीज तिराहा, मालगोदाम, आदर्शनगर बिजली घर के सामने सड़क में गड्ढे हैं। नजीबाबाद-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर अदब सिटी, बिजौरी तिराहा, साहनपुर, विजयपुर गन्ना सेंटर और राहतपुर के सामने मार्ग खस्ताहाल है। गड्ढों की बजरी उखड़कर मार्ग पर फैली हुई है। मोटामहादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग पर सूखा नदी के रपटे व रपटे के दोनों ओर मार्ग काफी खस्ताहाल है। शिवभक्त रोहिताश, राजपाल, घसीटा, कलवा चौधरी, लाखन सिंह, विक्रम सिंह, जितेंद्र, चंद्रपाल का कहना है कि शिवभक्तों से जुड़े मार्गों के गड्ढों को नहीं भरवाया गया तो शिवभक्तों को मुसीबत का सामना करना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई और लोविनि को लिखा पत्र
नजीबाबाद। एसडीएम नजीबाबाद संगीता ने बताया कि कांवड़ मेले को लेकर प्रशासन गंभीर है। शिवभक्तों से जुड़े खस्ताहाल मार्गों को दुरुस्त कराने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया व लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि प्रशासन कांवड़ियों की सुरक्षा व सुगम मार्ग देने के लिए तत्पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें