फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों को तमंचे के साथ दबोचा

Sun, 13 Nov 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विदुर कुटी गंगा स्नान मेले में हथियारों के साथ पकड़े गए युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विदरकुटी में कार्तिक पूर्णिमा पर लगे गंगा मेले में पुलिस ने एक डेरे पर छापा मारकर वहां से दो तमंचे, आतिशबाजी , कुल्हाड़ी व पाठल के साथ तीन युवकों को दबोचा है। 
विज्ञापन

 शहर कोतवाल  शैलेंद्र गौतम के मुताबिक पुलिस को सुचना मिली कि मेले में लगे डेरे पर कुछ युवक शराब पी रहे हैं। पुलिस ने डेरे पर छापा मारकर शराब के कई बोतल फोड़ डाली। पुलिस ने डेरे की तलाशी ली तो वहां से दो तमंचे, छह कारतूस , एक कुल्हाड़ी व पाठल व बड़ी मात्रा में आतिशबाजी बरामद की। गांव बबनुपरा      निवासी जागेश के पुत्र धैर्य, बुद्ध सिंह के पुत्र राजकुमार व गांव अगरी निवासी कुलदीप के पुत्र निपेंद्र को दबोच लिया। डेरे पर  छापे से मेले में अफरातफरी मच गई। लोगों की भीड़ लगने लगी। पकड़े गए युवकों ने पुलिस को बताया कि तमंचे मेले में वह अपनी हिफाजत के लिए लाए थे। पुलिस तीनों युवकों को थाने ले आई। पुलिस ने तीनों का चालान कर  दिया है।  शहर कोतवाल शैलेंद्र गौतम के मुताबिक पुलिस अन्य  डेरों पर भी छापा मारने का अभियान चलाएगी।  तीनों युवक एक ही डेरे पर थे। 10 हजार रुपये लूटने का आरोप
बिजनौर। गांव धारूवाला निवासी भूपेंद्र  बैंक आफ बड़ौदा बिजनौर में 10 हजार रुपये जमा करने आया था।  भूपेंद्र  का आरोप है कि बैंक के पास की गली में वह किसी कार्य के लिए चला गया। 
विज्ञापन

वहां  तीन बदमाशों ने उससे दस हजार रुपये लूट लिए और भाग गए। पुलिस को सूचना दे दी गई है।  शहर  कोतवाल शैलेंद्र गौतम के मुताबिक भूपेंद्र से रुपये नहीं लूटे और उसकी जेब काट ली गई है। वहीं बिजनौर में आबकारी विभाग की टीम ने गांव भरैरा में विपिन के घर पर छापा मारकर 16 पेटी गैर राज्य की शराब बरामद की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें