फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करने के आरोप में आठ लोगों पर केस दर्ज

Sun, 13 Nov 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
ट्रैक्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना खिजराबाद पुलिस ने कोहलीवाला के समीप अवैध खनन करने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली व जेसीबी को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। माइनिंग अधिकारी राजीव ने थाना खिजराबाद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांव कोहलीवाला में ट्रैक्टर-ट्रॉली व जेसीबी की मदद से अवैध खनन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वह विभागीय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम का आता देखकर आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी छोड़ मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान गांव कोहलीवाला निवासी रिषीपाल, प्रवीन कुमार, संतकुमार, राजिंद्र, सतीश, राजबीर, संदीप व पालाराम के रूप में हुई। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली व जेसीबी को कब्जे में लेकर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें